इस्राइल—ईरान युद्ध: विश्व का अंत शुरू? तबाही मचेगी! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने डराया

 इस्राइल—ईरान युद्ध: विश्व का अंत शुरू? तबाही मचेगी! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने डराया
नई दिल्ली। बाबा वेंगा की दुनिया को लेकर की गईं अधिकांश भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं। चाहे वो द्वितीय विश्व युद्ध को लेकर रही हो या फिर कोरोना महामारी की। मचेगी
भविष्य जानने की चाहत सबकी होती है। यही कारण है कि भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता पूरी दुनिया में खासी प्रसिद्धी पा लेते हैं। बाबा वेंगा ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग अब अधिक यकीन करने लगे हैं। बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जो बेहद डरावनी हैं।
बाबा वेंगा की तीन बड़ी भविष्यवाणियां विश्व को डरा रही हैं। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2025 तक वैश्विक आर्थिक संकट आएगा। दुनिया के कई देशों को बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
धरती हिलेगी, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आएगी
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025-2026 के बीच धरती हिलेगी। लोगों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ेगा और भूकंप से विनाश की स्थिति दिख सकती है। बाबा वेंगा ने भयानक भूकंप और एक बड़े सैन्य संघर्ष की भविष्यवाणी की थी। विशेषज्ञ का अनुमान है कि 2025 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।
दुनिया में कई देशों के बीच चल रही जंग ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को और बढ़ा दिया है। रूस और युक्रेन के बीच साल 2022 से युद्ध चल रहा है, तो वहीं इस्राइल और हमास के बीच भी लड़ाई जारी है। अब इस्राइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से दुनिया डरी हुई है। अगर तीसरा विश्व युद्ध छिड़ता है, तो बहुत बड़ी तबाही मचेगी।