आज हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक और निफ्टी 25100 के ऊपर
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 11, 2025
- 0
- 36
- 1 minute read

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से संकेत, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता, विदेशी निवेशकों और अमेरिका के मई माह के महंगाई आंकड़े आज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी जा रही है। घरेलू शेयर बाजार आज बुधवार 11 जून को बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले हैं। इससे पहले मंगलवार को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बाजार मामूली गिरावट लेकर लगभग सपाट बंद हुआ।
इस बीच, भारत और अमेरिका में ट्रेड को लेकर बातचीत, वैश्विक बाजारों से संकेत, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता, विदेशी निवेशकों (FIIs) और अमेरिका के मई माह के महंगाई आंकड़े आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की चाल तय करेंगे।
भारत-अमेरिका में व्यापार समझौते पर चर्चा
भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के प्रमुख पहलुओं पर सप्ताह भर चर्चा की। इसमें बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार और टैरिफ शुल्क जैसे मुद्दे शामिल थे। दोनों देशो ने चर्च की गति बनाए रखने और 2025 (सितंबर-अक्टूबर) तक बहु-क्षेत्रीय, पारस्परिक रूप से लाभकारी बीटीए की प्रारंभिक किस्त को अंतिम रूप देने के लक्ष्य के साथ बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।
वैश्विक बाजारों से क्या संकेत?
एशियाई बाजारों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। निवेशकों की निगाहें अमेरिका और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इस वार्ता को अच्छा बताया। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मंगलवार को लंदन में दूसरे दिन भी चर्चा जारी रही।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने वार्ता से अलग होने की घोषणा की है। लेकिन वाणिज्य मंत्री ल्यूटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर द्वारा वार्ता जारी रखने की उम्मीद है, जो आवश्यक होने पर बुधवार तक जारी रह सकती है।

Tags: Sharemarket #Sencex