सेबी ने फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बैंक खाते, शेयर व डीमेट खाते जब्त किए
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 6, 2025
- 0
- 33
- 1 minute read

नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बैंक खाते, शेयर और डीमेट खाते जब्त कर लिए हैं। सेबी ने गीतांजलि जेम्स के शेयरों में नियमों के उल्लंघन के मामले में 2.1 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए ये कदम उठाया है। फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बैंक खातों और शेयरों व म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को जब्त किया गया है।
इससे पहले सेबी ने 15 मई को चोकसी को एक नोटिस जारी किया था। जिसमें चेतावनी दी थी कि अगर वो 15 दिनों के भीतर भुगतान नहीं करते हैं तो उसकी संपत्तियों के साथ बैंक खातों को जब्त कर लिया जाएगा।
चोकसी, जो गीतांजलि जेम्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक होने के साथ-साथ प्रमोटर समूह का हिस्सा भी थे, नीरव मोदी के मामा हैं। दोनों पर सरकारी स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। 2018 की शुरुआत में पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद चोकसी और मोदी दोनों भारत से भाग गए। अप्रैल में, भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद चोकसी को बेल्जियम में गिरफ़्तार किया गया था। पिछले साल जब वह इलाज के लिए बेल्जियम गया था, तब उसे बेल्जियम में पाया गया था। वह भारत छोड़ने के बाद 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था। मोदी को मार्च 2019 में स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में है।