Breaking : संसद के मानसून सत्र के तारीख की घोषणा

 Breaking : संसद के मानसून सत्र के तारीख की घोषणा
Nimmi Thakur
नई दिल्ली। भारत सरकार ने संसद के मानसून सत्र 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सत्र इस वर्ष 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त 2025 तक चलेगा।
इस सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश कर सकती है और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस की उम्मीद है। यह सत्र देश के राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें बजट सत्र के बाद की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा भी की जा सकती है।