दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव,जीत के लिए भाजपा और आप ने ताकत झोंकी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- June 2, 2025
- 0
- 30
- 1 minute read

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी की वार्ड समितियों के लिए आज सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। एमसीडी के चुनाव में जीत के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी ने ताकत झोंक दी है। तीसरी पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) भी मैदान में है। तीनों पार्टियां अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ विरोधी खेमे के पार्षदों को अपने खेमे में लाने की कोशिशों में भी जुटी हैं।
मुकाबला त्रिकोणीय, कांग्रेस मैदान से बाहर
वार्ड समितियों में इस बार मुकाबला भाजपा-आप और कांग्रेस के बीच नहीं है, बल्कि नई सियासी ताकत के रूप में उभर रही आईवीपी भी अहम भूमिका में है। भाजपा और आईवीपी का गठबंधन आप के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है। इस बार कांग्रेस न तो आप के साथ है और न अपने स्तर पर चुनाव लड़ रही है। उसने गत वर्ष आप के साथ समझौता किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान से उनके बीच संबंध खराब चल रहे हैं।
चास समितियों में मुकाबला कड़ा
चार वार्ड समितियों में मुकाबला बेहद कड़ा है, जहां तीनों पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा और आईवीपी जहां अपने संयुक्त उम्मीदवारों को जिताने के लिए रणनीतिक बैठकें कर रही हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने पार्षदों की लॉयल्टी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बैठक के लिए बुलाया है।
तीन समितियों में निर्विरोध चुने जाएंगे
तीन समितियों में निर्विरोध चुने जाएंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से तीन पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। करोल बाग और सिटी-पहाड़गंज वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी के पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर का निर्वाचन निर्विरोध होगा। केशवपुरम वार्ड समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद निर्विरोध चुने जाएंगे। इन समितियों में इनके ही पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। नरेला, नजफगढ़, मध्य, शाहदरा दक्षिणी व शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति में भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

Tags: DELHIELECTION#BJPNEWS