आधार को अपडेट कराने की समय सीमा बढ़ाकर 14 जून की गई, इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे अपडेट
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 1, 2025
- 0
- 94
- 1 minute read

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूएडीएआई) ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब फ्री में आधार कार्ड अपडेट 14 जून 2025 तक करा सकेंगे। इस सुविधा के तहत बिना किसी शुल्क के अपने आधार कार्ड में जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो या आइरिस स्कैन के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाकर शुल्क देना होगा। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं।
जरूरी है आधार अपडेट करना
यूएडीएआई के मुताबिक जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पुराना है और उसमें कोई अपडेट नहीं हुआ, उन्हें अपनी पहचान और पते से संबंधित जानकारी अपडेट करानी चाहिए। यह न केवल आधार की प्रामाणिकता बनाए रखता है, बल्कि सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं में सुविधा भी सुनिश्चित करता है। पुरानी या गलत जानकारी के कारण वेरिफिकेशन में परेशानी हो सकती है।
ऑनलाइन आधार अपडेट करने की प्रक्रिया
आधार कार्ड में जनसांख्यिकीय विवरण को फ्री में अपडेट करने के लिए यूएडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट या myAadhaar पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
आधार सेवा केंद्र पर अपडेट की प्रक्रिया
यदि बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करानी है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। अन्य बदलावों के लिए शुल्क 100 रुपये तक हो सकता है।