सेमी कंडक्टर बनाने में चीन से काफी आगे निकला भारत, फैबलेस चिप ड्रैगन के लिए चुनौती

 सेमी कंडक्टर बनाने में चीन से काफी आगे निकला भारत, फैबलेस चिप ड्रैगन के लिए चुनौती
नई दिल्ली। सेमीकंडक्टर बनाने के मामले में भारत चीन से काफी आगे निकल चुका है। अब भारत की फैबलेस चिप भी ड्रैगन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
फैबलेस चिप बनाने वाली कंपनी थर्ड आईटेक की सीईओ वृंदा कपूर ने कहा, दशकों से वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत में बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किए हैं। इस कारण बनी इस अद्वितीय बढ़त ने देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षमता में, खासकर रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में चीन के प्रभुत्व को चुनौती देने की स्थिति में रखा है। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में 2030 तक चीन की हिस्सेदारी 65 फीसदी रहने की संभावना है।
भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। कुशल कार्यबल के साथ भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। खास बात है कि दुनिया की कुल सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रतिभा का 20 फीसदी तीन भारतीय शहरों बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में स्थित है। क्वालकॉम का 5जी चिप 100 फीसदी भारत में डिजाइन किया गया था।