मुंबई में भारी बारिश से ट्रेन सेवाएं बाधित, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 27, 2025
- 0
- 74
- 1 minute read

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में समय से पहले पहुंचे मानसून ने पिछले 107 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मुंबई मेंं भीषण बारिश जारी है। बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गया है।
बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे सोमवार सुबह बदलकर रेड अलर्ट कर दिया गया। इन जिलों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
रायलसीमा और पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों तक पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र तक पहुंच कर गया। एक-दो दिनों में आंध्र के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून समय से पहले ही तेलंगाना के अलावा मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों में यह महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर में छा जाएगा।
यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में सोमवार को बहुत ज्यादा तपिश नहीं रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद चार-पांच दिन में पारा 3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान है।