• July 17, 2026

नई दिल्ली। इस सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 4.52 अरब डॉलर बढ़ा है। जबकि देश के मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा योगदान वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में महज 19.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त सप्ताह के दौरान 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.6 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि सोने का भंडार बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है।
सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 4.52 अरब डॉलर बढ़ा है, जबकि मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा योगदान वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में महज 19.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है।
इसके पहले के सप्ताह में कुल भंडार 2.06 अरब डॉलर घटकर 686.06 अरब डॉलर था। कुल भंडार 4 अक्टूबर, 2024 को 701 अरब डॉलर के रिकॉर्ड पर पहुंचा था।  इसके पहले सितंबर 2024 में यह 705 अरब डॉलर था। 2025 में अब तक विदेशी मुद्रा भंडार 56 अरब डॉलर बढ़ा है। कुल भंडार पुनर्मूल्यांकन के कारण बढ़ा है।  सप्ताह के दौरान सोने की कीमत 2.61 प्रतिशत बढ़कर 3325 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।