सोने की चमक हुई फीकी, कीमत में गिरावट से ग्राहक खुश
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 16, 2025
- 0
- 58
- 1 minute read

नई दिल्ली। सोना एक बार फिर से नीचे आ गया है। सोने के दाम फिर जमीन पर आने लगे हैं। सोने की गिरावट ने दाम बढ़ने की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस प्रकार की गिरावट की उम्मीद तो निवेशकों ने भी नहीं की थी। वहीं, आम ग्राहक सोने की गिरावट से खुश हैं।
सोने के दाम अचानक से गिर गए हैं। इसके पीछे का कारण भी सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से कुछ समय पहले कई देशों पर टैरिफ लगाया गया था। इससे ट्रेड वॉर बढ़ा तो दाम बढ़ गए थे। अब अमेरिका ने टैरिफ को रोक दिया है। इससे बाजार की हालत ठीक हुई और सोने के दाम भी धड़ाम हो गए। सोने में इतनी तेजी एक गुब्बारे में हवा के मापिक सिद्ध होती दिख रही है। क्योंकि सोना हर साल बढ़ता है, लेकिन इतना नहीं। सोना अब स्पोट प्राइज के आसपास आ गया है।
सोने के भाव में गिरावट चीन और अमेरिका में हुआ टैरिफ समझौता भी है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट का कारण माना जा रहा है। अमेरिका-चीन में सहमति से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में भी तेजी आई है। इसकी वजह से सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी 100 से ऊपर पहुंच गया है। इससे सोने का तीन साल का उच्चतम स्तर आ गया है। डॉलर मजबूत होने पर सोने की कीमत अमतौर पर गिरती है।
दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजारों में भी सोने मुनाफावसूली के लिए बिकवाली चल रही है। इसके कारण भी सोने का भाव घटा है।
सोने के दाम पिछले सप्ताह में काफी बढ़े थे। वहीं, इस सप्ताह सोना काफी गिर गया है। 16 मई को सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर शेयर बाजार में उतार चढाव के कारण सोना एक लाख पर जाने के बाद फिर से गिर गया है।
शुक्रवार को जब बाजार खुला तो सोना लाल निशान पर खुला है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 94,800 रुपये है। सोने के दाम एक दिन में करीब 4 हजार रुपये तक गिरे हैं। वैसे हर शहर में सोने की कीमत वहां पर लगने वाले टैक्स के ऊपर निर्भर करती है।

Tags: GOLD#RATE#SILVER#MARKET