• July 17, 2026

रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

 रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति पद के लिए आठ राजनीतिक दलों ने समर्थन किया, जिससे उनका इस शीर्ष पद के लिये निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गठबंधन सरकार में साझेदार पार्टी के प्रत्याशी से किनारा कर विपक्षी नेपाली कांग्रेस के नेता पौडेल का इस शीर्ष पद के लिए समर्थन किया है। पौडेल नौ मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सीपीएन (एमाले) के उम्मीदवार सुबास नेमवांग के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।