ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रैंकिंग 2026: एचपीसीएल भारत के शीर्ष 20 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल

 ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रैंकिंग 2026: एचपीसीएल भारत के शीर्ष 20 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल

मुंबई– हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने एक बार फिर अपनी मजबूत ब्रांड पहचान का प्रमाण देते हुए ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रैंकिंग 2026 में भारत के शीर्ष 20 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में स्थान हासिल किया है। लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर एचपीसीएल ने ग्राहकों के भरोसे, परिचालन उत्कृष्टता और ऊर्जा क्षेत्र में अपने नेतृत्व को और मजबूत किया है।
दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी यह वार्षिक रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त रॉयल्टी रिलीफ (Royalty Relief) पद्धति पर आधारित होती है। इसमें किसी ब्रांड का मूल्यांकन उसके वित्तीय प्रदर्शन, ब्रांड की मजबूती और उपभोक्ताओं की धारणा के आधार पर किया जाता है।
एचपीसीएल की देशभर में ईंधन रिटेल, एलपीजी वितरण, रिफाइनिंग और डिजिटल ग्राहक सेवाओं में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी की ग्राहक-केंद्रित सेवाएं, तकनीकी नवाचार और विश्वसनीय ऊर्जा समाधान उसे देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में शामिल करते हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रैंकिंग 2025 में भी एचपीसीएल को शीर्ष 20 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में स्थान मिला था।
देश में ऊर्जा परिवर्तन (एनर्जी ट्रांजिशन) को गति देने के लिए एचपीसीएल स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन और अत्याधुनिक तकनीकों में लगातार निवेश कर रहा है। कंपनी सतत विकास, नवाचार और ग्राहकों के विश्वास के आधार पर भारत की बदलती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
एचपीसीएल के बारे में
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की स्थापना 15 जुलाई 11974 को हुई थी। यह भारत सरकार का महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) है और देश की प्रमुख एकीकृत रिफाइनिंग एवं मार्केटिंग कंपनियों में से एक है। रिफाइनिंग, मार्केटिंग, वितरण, अनुसंधान एवं विकास तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति के साथ एचपीसीएल सुरक्षित, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं http://Politicaltrust.in