आशुतोष गौतम ने एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाएँ) का पदभार संभाला
New Delhi –राजमार्गों, बंदरगाहों, अंतर्देशीय जलमार्गों और शहरी विकास के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अवसंरचना विशेषज्ञ आशुतोष गौतम एनबीसीसी के बोर्ड में शामिल हुए।
आशुतोष गौतम ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाएँ) का पदभार ग्रहण किया है।
उन्हें राजमार्गों, बंदरगाहों, अंतर्देशीय जल परिवहन, लॉजिस्टिक्स एवं शहरी विकास सहित अवसंरचना के विभिन्न क्षेत्रों में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रबंधन एवं प्रशासन की जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।
आशुतोष गौतम ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा मृदा यांत्रिकी एवं आधारभूत संरचना अभियांत्रिकी में एमटेक की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (ISB), हैदराबाद से अवसंरचना विकास एवं वित्तपोषण में उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम पूरा किया है। उनके पास औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंधन में प्रबंधन स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा विधि स्नातक (LL.B.) की डिग्री भी है।http://Politicaltrust.in
