खिलाड़ियों को मिलेगा सही पोषण और क्लीन स्पोर्ट्स का संदेश, PEFI की प्रेस वार्ता आयोजित
सहारनपुर। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) और पाइनवुड स्कूल की ओर से राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के सहयोग से आयोजित होने वाली “एंटी-डोपिंग एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला” को लेकर शुक्रवार को होटल पुष्पदीप में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान खेलों में बढ़ती डोपिंग की समस्या और खिलाड़ियों के सही पोषण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
‘क्लीन स्पोर्ट्स’ को बढ़ावा देने पर जोर
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए PEFI के राष्ट्रीय सचिव प्रो. (डॉ.) पीयूष जैन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को डोपिंग के दुष्प्रभाव और खेलों के सही मूल्यों के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 16 मई 2026 को सुबह 9 बजे पाइनवुड स्कूल, सहारनपुर में विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला का थीम “Empowering Clean Sports through Awareness, Education, and Nutrition” रखा गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों तक #SayNoToDoping का संदेश पहुंचाना है।
खिलाड़ियों और अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक
आयोजकों ने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में खिलाड़ी ऐसे सप्लीमेंट्स या दवाओं का सेवन कर लेते हैं जो प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं, जिससे उनका खेल करियर प्रभावित हो जाता है। कार्यशाला में विशेषज्ञ खिलाड़ियों को सही पोषण, संतुलित आहार और सुरक्षित सप्लीमेंट्स के बारे में जानकारी देंगे ताकि वे प्राकृतिक और स्वस्थ तरीके से अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकें।
प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर PEFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार गौड़, मंडल कोऑर्डिनेटर गौरव चौहान, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर राणा, स्टेट सचिव नंदिनी रावत, जिलाध्यक्ष चौधरी Rajesh Pal, सुषमा सिंह, अजय चौधरी, ब्रजेश चौधरी, शुभम चौहान, परमिल चौधरी, मोनिश राणा और हिमांशु चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजकों की अपील
PEFI और पाइनवुड स्कूल प्रबंधन ने सहारनपुर के खिलाड़ियों, कोचों, पीटीआई और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित कार्यशाला में भाग लेकर स्वच्छ और डोपिंग मुक्त खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में सहयोग करें।http://Politicaltrust.in
