जिला कोर्ट परिसर के गार्ड रूम में मिला चौकीदार का शव,एसएसपी मौके पर

 जिला कोर्ट परिसर के गार्ड रूम में मिला चौकीदार का शव,एसएसपी मौके पर
बदायूं। बदायूं जिला न्यायालय परिसर में उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब गार्ड रूम के भीतर एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुधीर कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी एक महीने पहले ही यहाँ तैनाती हुई थी। घटना की सूचना पर एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
देर शाम गार्ड रूम में बेसुध मिले सुधीर
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में तैनात सुधीर कुमार गार्ड रूम के भीतर अचेत अवस्था में पाए गए। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए, तो सहकर्मियों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो सुधीर बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी गार्ड रूम से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों पर अभी सस्पेंस बरकरार है।http://Politicaltrust.in