देहरादून में संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुआ एसजेवीएन, सुशासन और पारदर्शिता पर हुई चर्चा

 देहरादून में संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुआ एसजेवीएन, सुशासन और पारदर्शिता पर हुई चर्चा

Political Trust Magazine 

देहरादून, 12 मई 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय से संबंधित विभागीय संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के दौरान आयोजित बैठक में एसजेवीएन लिमिटेड ने भाग लिया।

 

इस दौरान एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समिति के अध्यक्ष  बृज लाल तथा लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों का स्वागत किया।

बैठक में अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएन की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कंपनी सतत ऊर्जा उत्पादन, मानव संसाधन विकास, कर्मचारी कल्याण और सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

चर्चा के दौरान सतर्कता प्रशासन की प्रभावशीलता, कार्मिक प्रबंधन की श्रेष्ठ प्रथाएं, शिकायत निवारण तंत्र, प्रशासनिक सुधार और दक्षता, पारदर्शिता व सुशासन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सुशासन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।