आणंद में सड़क हादसे में चार की मौत

 आणंद में सड़क हादसे में चार की मौत
आणंद। आणंद जिले में आज सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा तारापुर-बगोदरा स्टेट हाईवे पर हुआ। जहां एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने बताया कि मृतकों में एक पांच साल का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। टेंपो में सवार सभी लोग मजदूर थे और वे काम के सिलसिले में दाहोद से आ रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तारापुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने यहां सुरक्षा के लिए कोई चेतावनी बोर्ड (साइनबोर्ड) या संकेत नहीं लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।http://Politicaltrust.in