आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में उथल पुथल, मसूद अजहर को लेकर रहस्य गहराया
नई दिल्ली। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के अंदर उथल-पुथल के संकेत मिले हैं। संगठन के प्रमुख मसूद अजहर को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि मसूद अजहर के संगठन के लोग अब उसकी स्थिति और मौजूदगी पर सवाल उठाने लगे हैं। खबरों के मुताबिक, संगठन के अंदर यह अफवाह फैली हुई है कि मसूद अजहर बहुत गंभीर रूप से बीमार हैं और शायद जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा हैं। हालांकि, भारतीय एजेंसियों का कहना है कि मसूद अजहर की हालत इतनी गंभीर नहीं है, लेकिन वो शारीरिक रूप से कमजोर हैं और मानसिक रूप से भी काफी टूट चुका है। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी संगठन की शीर्ष नेतृत्व जानबूझकर उसे छिपाकर रख रही है, ताकि उसकी कमजोर हालत के बीच आम सदस्यों से उससे दूर रखा जा सके।