ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- April 23, 2026
- 0
- 54
- 1 minute read
Political Trust Magazine
वॉशिंगटन। खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर है। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। इस जहाज पर राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी वाइस कैप्टन संजय माहर समेत 21 क्रू मेंबर सवार हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के हस्तक्षेप के बाद ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है, हालांकि ईरान पर सैन्य दबाव और नाकेबंदी बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं।
जहाज पर फायरिंग और कब्जा
लाइबेरिया के झंडे वाला कंटेनर शिप ‘एपामिनोडेस’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर बढ़ रहा था। ईरान का आरोप है कि जहाज ने बिना अनुमति होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश की और इसके नेविगेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई थी। जहाज पर मौजूद राजस्थान के संजय माहर ने बताया कि ईरानी सेना ने जहाज पर फायरिंग की, जिससे क्रू में दहशत फैल गई। इसके अलावा, ईरान ने इजराइल से जुड़े एक अन्य जहाज ‘फ्रांसेस्का’ को भी जब्त किया है और ‘यूफोरिया’ नामक जहाज पर हमला किया है।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की अपील पर अमेरिका फिलहाल ईरान पर हमले नहीं करेगा। ट्रम्प के अनुसार, पाकिस्तान ने ईरान को एक साझा प्रस्ताव तैयार करने का समय देने का अनुरोध किया था। ट्रम्प ने कहा, “ईरान सरकार में फिलहाल एकजुटता की कमी है। हम उन्हें मौका दे रहे हैं, लेकिन हमारी सेना पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।”
भले ही सीजफायर को बढ़ाया गया है, लेकिन ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि ईरान की ‘ब्लॉकेड’ (नाकेबंदी) जारी रहेगी। यह सीजफायर तब तक प्रभावी रहेगा जब तक ईरान की ओर से कोई ठोस और एकजुट बातचीत का प्रस्ताव सामने नहीं आता। इस दौरान समुद्र में जहाजों की सुरक्षा को लेकर भारत समेत कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं।