बीपीसीएल को ‘सतत विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा समाधान’ में प्लेटिनम अवार्ड

 बीपीसीएल को ‘सतत विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा समाधान’ में प्लेटिनम अवार्ड

Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 16वें वार्षिक EEF ग्लोबल अवार्ड 2026 में “Renewable Energy Solutions for Sustainable Growth” श्रेणी में प्लेटिनम अवार्ड अपने नाम किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
यह प्रतिष्ठित सम्मान एक अनुभवी जूरी द्वारा कठोर मूल्यांकन के बाद प्रदान किया गया, जो बीपीसीएल के नवाचार और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है। पुरस्कार को कंपनी की ओर से नवीकरणीय ऊर्जा टीम के सदस्य सचिन काजरोलकर और सहायक प्रबंधक श्याम सुंदर भट्टाचार्य ने ग्रहण किया।
बीपीसीएल की इस सफलता में प्रयागराज स्थित सोलर पावर प्लांट का अहम योगदान है। यह प्लांट हर साल लगभग 103.61 मिलियन यूनिट हरित बिजली उत्पादन करेगा, जिससे मुंबई, बीना और कोच्चि की रिफाइनरियों को ऊर्जा आपूर्ति की जाएगी। इसके जरिए सालाना करीब 75,150 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग 1.25 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर पर्यावरणीय लाभ है।

कंपनी लगातार अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है और भारत को स्वच्छ, टिकाऊ और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।