बढत के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार, जाने क्या रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

 बढत के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार, जाने क्या रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
Political Trust Magazine 
मुंबई। आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा और निफ्टी 24550 के पार हो गया।
सुबह सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी 24,450 के पार के पार चला गया है। अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की खबरों और ब्रेंट क्रूड ऑयल के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के कारण बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। निवेशकों को उम्मीद है कि राजनयिक प्रयासों से जल्द ही मौजूदा वैश्विक संघर्ष का समाधान निकल सकता है।
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी 24,450 के पार के पार चला गया है। अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दो फीसदी तक चढ़े हैं। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 पर पहुंच गया। निफ्टी 121.15 अंक बढ़कर 24,486 के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।