रक्षामंत्री तीन दिन के जर्मनी दौरे पर करेंगे Project-75I की मेगा डील

 रक्षामंत्री तीन दिन के जर्मनी दौरे पर करेंगे Project-75I की मेगा डील

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट की लड़ाई पर गौर करें तो समुंदर में नौसेना की ताकत भी देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए इंडियन नेवी भी अपनी ताकत में लगातार इजाफा कर रही है। भविष्य के युद्ध को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना अपने बेड़े में एक से एक आधुनिक आर्म्स के साथ ही नई पीढ़ी की पनडुब्बियों को भी शामिल कर रही है। आपको बता दें कि 21 अप्रैल 2026 को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा उनका तीन दिनों का रहेगा।

डील इंडियन नेवी की अब तक की सबसे बड़ी मेगा Project-75I के लिए होने जा रही है। अगर इस डील पर मुहर लग गई तो यह माना जा रहा है कि इंडियन नेवी हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अरब सागर में और ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगी।

मुख्य मकसद भारतीय नौसेना को अत्याधुनिक तकनीक से पूरी तरह से लैस करना है, और इसी को देखते हुए 6 नई डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों को तैयार किया जाएगा। इसका मकसद भारत की समुद्री ताकत को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना भी है। बता दें कि प्रोजेक्ट-75I को बनाने में जर्मनी की कंपनी ThyssenKrupp Marine Systems तकनीकी मदद करेगी।