बदरीनाथ धाम मंदिर के 23 अप्रैल को, 22 को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
- उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
Political Trust
- April 20, 2026
- 0
- 53
- 1 minute read
Political Trust Magazine
देहरादून। बदरीनाथ धाम मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। यात्रा के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। धाम क्षेत्र में संभावित भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया गया है। सभी प्रवेश मार्गों, प्रमुख स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सबसे अहम, आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) ने मोर्चा संभाल लिया है। एटीएस की तैनाती के साथ ही सुरक्षा कड़ी हो गई है।
बाबा केदार के धाम में यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूरा केदारपुरी क्षेत्र फूलों से सजाया जा रहा है। बाबा की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम करने के बाद आज गौरीकुंड पहुंचेगी। डोली केदारनाथ धाम की ओर अपने निर्धारित पड़ावों से आगे बढ़ रही है। रास्ते भर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कल केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम पहुंचेगी
गौरीकुंड में डोली के स्वागत को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कल 21 अप्रैल को केदारनाथ की पंच मुखी उत्सव डोली धाम में पहुंचेगी। जिसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे तय लग्नानुसार कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।