यूपी की जनता को जल्द मिलेगी गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात,छह घंटे में तय होगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- April 19, 2026
- 0
- 35
- 1 minute read
Political Trust Magazine
मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक 36,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात अब जनता को मिलने जा रही है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर का सफर जहां छह घंटे में तय हो जाएगा। वहीं,वाहनों से वसूला जाने वाला टोल टैक्स भी कम नहीं है।
निजी कारों से जाने वालों को 1515 रुपये और कॉमर्शियल भारी वाहनों को 2405 से 9535 रुपये तक एक ओर से टोल टैक्स देना होगा। वसूली के लिए 14 स्थानों पर टोल टैक्स बनाए गए हैं। इनमें मेरठ और प्रयागराज में मुख्य दो टोल प्लाजा शामिल हैं। बाकी 12 टोल प्लाजा उन स्थानों पर लगे हैं, जहां से लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर्यटन, रोजगार और व्यापार के लिए वरदान साबित होगा। मेरठ समेत दिल्ली एनसीआर के जो लोग पूर्वी उप्र जाते हैं या जाना चाहते हैं तो उनके लिए सबसे अधिक मुफीद साबित होगा। इस एक्सप्रेस से गुजरते समय पर्यटन जैसा अनुभव होगा। ये एक्सप्रेसवे 140 से अधिक जल स्रोतों के ऊपर से गुजर रहा है। नजारा कुछ अलग ही होगा।
टोल पर वाहनों की नहीं लगेगी लाइन
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल व्यवस्था भी आधुनिक रहेगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। सेंसर के माध्यम से वाहनों से टोल वसूली होगी। बैरियर का इस्तेमाल नहीं होगा जबकि अन्य हाईवे के टोल प्लाजा पर बैरियर डालकर वाहनों को रोका जाता है। टोल कटने के बाद ही बैरियर उठते हैं तो वाहन आगे बढ़ते हैं। इस कारण हाईवे पर आए दिन जाम लगता रहता है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ेंगे दोपहिया वाहन
दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे पर दो पहियों वाहनों को दौड़ने की अनुमति नहीं दी है। अगर कोई व्यक्ति दो पहिया वाहनों के साथ एक्सप्रेसवे पर पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
वाहन टोल दरें प्रति किमी एक तरफ से अनुमानित टोल
वाहन का प्रकार टोल दर (रुपये में)
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन ….————1,515 रुपये
हलके कॉमर्शियल वाहन (मिनी बस)..———2,405 रुपये
बस, ट्रक व अन्य भारी वाहन …..————–4,840 रुपये
भारी मशीनरी……………….—– —————-7,455 रुपये
सात एक्सल वाले भारी वाहन …..—————9,535 रुपये
प्रधानमंत्री 29 को हरदोई में करेंगे लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वर्ष 2020 में इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया और रिकॉर्ड समय में इसे तैयार किया गया।
गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है, जो मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के पास समाप्त होगा। यह मार्ग पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे पूर्वी हिस्से से जोड़ते हुए प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा।

भारी मशीनरी……………….—–