यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप बना जानलेवा, बांदा में तापमान 45 के पार
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 18, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
Political Trust Magazine
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को बांदा न केवल प्रदेश, बल्कि देश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दो से तीन दिनों तक इस तपिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
शुष्क हवाओं ने बढ़ाया पारा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बनी द्रोणी का असर केवल उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक सीमित रहा। शेष प्रदेश में शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और झांसी जैसे प्रमुख शहरों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
प्रयागराज में कल रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। रात का तापमान 30 डिग्री रहने से उमस भी बढ़ेगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।
बुजुर्गों, बच्चों, किसानों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों का विशेष ध्यान रखें।