मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 17, 2026
- 0
- 33
- 1 minute read
Political Trust Magazine
नई दिल्ली। दिल्ली में साफ-सुथरे और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया गया। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ईस्ट विनोद नगर बस डिपो की नई प्रशासनिक इमारत और मदनपुर खादर बस टर्मिनल का भी उद्घाटन किया गया।
राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज शुक्रवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 140 देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज) बसें भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य खास तौर पर मोहल्लों और अंदरूनी इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी देना है।