• July 20, 2026

तेल संकट ने बढाई चिंता, मैगी का उत्पादन ठप, महंगी हो सकती हैं गाड़ियां इन चीजों पर असर

 तेल संकट ने बढाई चिंता, मैगी का उत्पादन ठप, महंगी हो सकती हैं गाड़ियां इन चीजों पर असर
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट का असर भारत की सप्लाई चेन पर दिखने लगा है। मैगी का स्टॉक फंस गया है, वहीं Bisleri ने भी पानी की कीमत बढ़ा दी है। ऑटो सेक्टर भी गाड़ियों के दाम बढ़ने की तैयारी है।
सप्लाई चेन ठप
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का सबसे ज्यादा असर सप्लाई चेन पर देखा जा रहा है। धीरे-धीरे भारत की कंपनियां भी इसकी चपेट में आने लगी हैं।
Nestlé India को बड़ा झटका
भारत की बड़ी कंपनी Nestlé India को पैकेजिंग मटेरियल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे प्रोडक्शन में दिक्कतें आ रही हैं। ईरान-अमेरिका संकट की वजह से कंपनी की फैक्ट्री में Maggi का स्टॉक जमा होने लगा है। क्योंकि पैकिंग सही समय पर नहीं हो पा रही।
Bisleri ने बढ़ाए दाम
इसके अलावा, पैकेजिंग लागत बढ़ने से Bisleri ने अपने 1 लीटर पानी की बोतल की कीमत 18 से बढ़ाकर 20 कर दी है।
समस्या के पीछे क्या वजह है?
इस पूरी समस्या की जड़ LPG सप्लाई को प्राथमिकता देना है। जिससे प्रोपिलीन, पॉलीएथिलीन और अन्य पेट्रोकेमिकल्स की कमी हो गई है।
सरकार की सलाह
सरकार ने कंपनियों को सलाह दी है कि वे तेल आधारित ईंधन पर निर्भरता कम करें। बिजली या रीसाइकिल मटेरियल जैसे ऑप्शन अपनाएं।