लद्दाख के लेह में खराब मौसम के कारण उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित, अलर्ट जारी  

 लद्दाख के लेह में खराब मौसम के कारण उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित, अलर्ट जारी  
नई दिल्ली। लद्दाख के लेह में खराब मौसम के कारण वहां की उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। इंडिगो एयरलाइन ने एक एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। लद्दाख में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है, जिस वजह से कुछ उड़ानों को रद्द या देर से चलाया जा रहा है।
इंडिगो का कहना है कि वे मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि हर यात्री को सुरक्षित और समय पर उसके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। उनकी टीम हर कदम पर मौजूद है ताकि किसी भी यात्री को किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो तुरंत सहायता मिल सके। एयरलाइन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे फ्लाइट की जानकारी के लिए इंडिगो की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें। वहां आपको आपकी उड़ान की स्थिति, संभावित देरी या रद्द होने की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इससे आप अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं और अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं। इंडिगो ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लेह में खराब मौसम के कारण उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है।