वैध पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा एलपीजी वितरक से 5 किलोग्राम का एफटीएल (FTL) सिलेंडर
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 5, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच देश में ईंधन और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रवासी मजदूरों और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नियमों में ढील दी है, जिसके तहत अब केवल वैध पहचान पत्र दिखाकर एलपीजी वितरक से 5 किलोग्राम का एफटीएल (FTL) सिलेंडर लिया जा सकता है। इसके लिए अब पते के प्रमाण (Address Proof) की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।
घबराहट में खरीदारी न करने की अपील
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को जारी वक्तव्य में जनता से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल की घबराहट में खरीदारी (Panic Buying) और एलपीजी की अनावश्यक बुकिंग से बचें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को ही देश भर में लगभग 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं, जो आपूर्ति की स्थिरता को दर्शाता है।
सख्त एक्शन
तेल विपणन कंपनियों ने 1000 वितरकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जबकि 27 एलपीजी वितरकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
समुद्री मार्ग से आपूर्ति
46,650 टन एलपीजी लेकर आ रहा मालवाहक जहाज “ग्रीन सानवी” होरमुज़ जलडमरूमध्य को पार कर चुका है, जिससे आपूर्ति और सुदृढ़ होगी।
वैकल्पिक ईंधन और पीएनजी पर जोर
सरकार ने एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी (PNG), इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकटॉप के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी है। पिछले एक महीने में 3.5 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन शुरू किए गए हैं। साथ ही, सोमवार से उर्वरक संयंत्रों को गैस आपूर्ति बढ़ाकर उनकी औसत खपत का 90 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया को अतिरिक्त कोयला आवंटन के निर्देश भी जारी किए हैं।
भारतीय नागरिकों की सुरक्षा: पश्चिम एशिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे 1,320 से अधिक भारतीय नाविकों की अब तक सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की गई है। भारतीय मिशन इन देशों में 24/7 हेल्पलाइन संचालित कर रहे हैं ताकि वहां रह रहे नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।