हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग में दो बच्चे झुलसे
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 11, 2026
- 0
- 53
- 1 minute read
नई दिल्ली। चिराग में हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, आग बुधवार सुबह लगभग 5:44 बजे लगी और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर लगी थी, जहां घरेलू सामान रखा हुआ था। बिल्डिंग में बेसमेंट के साथ चार फ्लोर हैं और पांचवां फ्लोर आंशिक रूप से निर्मित था। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। इस घटना में दो बच्चों सहित चार लोग झुलसे हैं।
एसटीओ फूल सिंह ने बताया कि आग घरेलू सामान में लगी थी और बिल्डिंग के चौथे फ्लोर में फैल गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालवीयनगर पुलिस ने बताया कि चिराग दिल्ली हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।