कराची। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ में करीब 25 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया है। खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने पांच अलग-अलग खुफिया अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने बताया कि ये अभियान 6 और 7 मार्च को चलाए गए थे। सबसे बड़ी कार्रवाई बाजौर जिले में हुई, जहां भीषण गोलाबारी के बाद पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इसके अलावा बन्नू, डेरा इस्माइल खान, खैबर और दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में हुई मुठभेड़ों में आठ अन्य आतंकी मारे गए।