बांग्लादेश में रहमान का राज, भारत को लाभ पाकिस्तान को झटका

 बांग्लादेश में रहमान का राज, भारत को लाभ पाकिस्तान को झटका

ढाका। बांग्लादेश में 2026 के चुनावों में BNP ने बंपर जीत हासिल की है। तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बनेंगे। ये परिणाम भारत के लिए रणनीतिक रूप से फायदेमंद है क्योंकि पाकिस्तान समर्थक जमात सत्ता से बाहर हुई है। हिंदुओं के वोट ने BNP की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का वादा मजबूत हुआ है। ये पाकिस्तान और ISI के मंसूबों पर करारा प्रहार है।

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है। या यूं कहिए कि 2024 में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बंपर जीत मिली है। खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। कूटनीतिक संबंधों वाली उनकी नई फाइल कैसी होगी? इस चुनाव नतीजों से भारत को क्या हासिल होगा? पाकिस्तान को कैसे 440 वोल्ट का करंट लग सकता है? शेख हसीना की सरकार गिराने वाले छात्र नेताओं की पार्टी NCP और जमात का क्या हश्र हुआ और कथित शांति दूत यूनुस का क्या होगा? सबसे पहले ये समझते हैं।

स चुनाव नतीजों में सबसे ज्यादा झटका जमात और छात्र नेताओं को लगा। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने वाले जमात और छात्र नेताओं की पार्टी NCP को आप क्रांति के भस्मासुर कह सकते हैं, जिन्होंने शेख हसीना की सरकार गिराने के लिए आजादी का नारा लगाया था। पर नीयत में गुलामी और नफरत निकली, जिसका परिणाम नतीजों में दिखा।