दिल्ली में ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फरहान अख्तर ने जताया आभार

 दिल्ली में ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फरहान अख्तर ने जताया आभार
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरता दिखाने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ को पूरी दिल्ली में टैक्स-फ्री कर दिया है। जिसके लिए फरहान अख्तर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया है।
अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। जिसके बाद फरहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
रेखा गुप्ता ने किया पोस्ट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से ‘120 बहादुर’ को पूरे राज्य में कर-मुक्त करने का फैसला किया है।’
फरहान ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दिल्ली में अब यह फिल्म टैक्स-फ्री है। माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का बहुत-बहुत आभार। उनके इस समर्थन से मेजर शैतान सिंह और उनके 120 बहादुरों की गाथा और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।’