व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य; CM रेखा पहुंची छठ पार्क
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- October 27, 2025
- 0
- 27
- 1 minute read
नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी सोमवार को व्रती महिलाओं ने संध्या अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की और छठी मैया की पूजा की। व्रती महिलाओं ने परंपरा के अनुसार, छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित छठ पूजा में शामिल हुईं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘आज मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की रौनक, श्रद्धा और दिव्यता का अनुभव किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और विधायक राजकुमार चौहान के साथ सम्मिलित होकर इस पावन पर्व की आभा में सहभागी बनी।’
कल उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा व्रत
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आखिरी दिन यानी मंगलवार को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। इस दिन व्रती महिलाएं अपने घर के पास स्थिति किसी पवित्र नदी या तलाब पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद छठ माता से संतान की रक्षा, सुख-समृद्धि, लंबी आयु और पूरे परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद मांगेंगी। फिर थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा करेंग, जिसे पारण या परना कहा जाता है।
छठ पूजा 2025 उषाकाल अर्घ्य का समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 28 अक्तूबर 2025 को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट का है। लेकिन अलग-अलग शहरों में सूर्योदय में कुछ देर के लिए बदलाव हो सकता है।