देश में दीपावली की धूम, आतिशबाजी और बधाईयों का दौर जारी
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- October 20, 2025
- 0
- 30
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज देश भर में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली के मौके पर आम जनता से लेकर सेना तक उत्साह से सराबोर है। देशभर में दीपावली के इस खास मौके पर रोशनी फैलाई जा रही है। युवाओं में आतिशबाजी का जोश दिख रहा है। लोग दीपमाला करने के साथ-साथ एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेज रहे हैं।
दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव हुआ। यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने के अलावा जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा और तमिलनाडु तक दीपावली का जश्न मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर भारतीय सेना के जवानों तक दीपावली के अवसर पर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दीपावली पर जश्न-ए-चिराग के ऐसे ही कई लम्हे तस्वीरों में कैद हुए हैं। एक नजर भारत में दीपावली के ऐसे ही अनमोल पलों पर
दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लाखों दीये प्रज्वलित कर दीपमालाओं से प्रभु श्रीराम का स्वागत किया गया।
दीपावली के मौके पर ओडिशा के राजभवन में कृत्रिम रोशनी से की गई सजावट। दीपावली के मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने भी दीये जलाकर जश्न-ए-चिराग मनाया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली के मौके पर अयोध्या में मौजूद रहे। सीएम योगी ने धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। दीपावली के मौके पर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री थायुमनवर मंदिर में रोशनी से की गई तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री थायुमनवर मंदिर में रोशनी से भव्य सजावट की गई। यह मंदिर तिरुचिरापल्ली के रॉकफोर्ट परिसर में बना है।
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड पर लोग बड़ी संख्या में उमड़े। ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड वीडियो में देखा जा सकता है कि दूधिया रोशनी से नहाई सड़कों पर लोग दीपावली का जश्न मना रहे हैं।
दीपावली के मौके पर गोवा में अन्य जगहों के मुकाबले थोड़ा अलग नजारा दिखा। यहां राजधानी पणजी में दिवाली उत्सव के तहत राक्षस नरकासुर का पुतला जलाने की तैयारी चल रही है।
बुराई पर भगवान कृष्ण की विजय के प्रतीक के रूप में राक्षस नरकासुर के विशाल पुतलों को जलाकर गोवा में दिवाली अनोखे तरीके से मनाई जाती है।
नरकासुर वध नामक इस परंपरा में पुतलों के निर्माण के लिए कई हफ्ते की तैयारी की जाती है। इसके बाद संगीत और नृत्य का प्रदर्शन भी होता है। यहां दिवाली से एक दिन पहले, नरक चतुर्दशी के मौके पर नाटक के मंचन के दौरान पुतलों का दहन किया जाता है।
पंजाब की अटारी सीमा पर बीएसएफ अधिकारियों ने भी दिवाली मनाते हुए आतिशबाजी की।
दीपावली के मौके पर पुरी के समुद्र तट पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मां काली का सैंड आर्ट तैयार किया। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने पूरे देश में सुख समृद्धि की कामना की।
दीपावली के मौके पर उत्तरांखड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य लोगों ने भी दीये जलाकर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी भूमि कही जाने वाली जबलपुर में भी दीपावली के मौके पर लेजर लाइट्स की मदद से आकर्षक रोशनी और सजावट की गई।
दीपावली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
देश के कुछ हिस्से में दीपावली के मौके पर कालीपूजा भी की जाती है। कोलकाता में काली पूजा की अधिक चर्चा होती है। कोलकाता में ऐसे ही एक मौके पर साधना में लीन दिखा एक श्रद्धालु।
अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर प्रभु श्रीराम की नरलीला से जुड़े प्रसंगों की झलकियों को भी लेजर लाइट्स और अत्याधनिक तकनीक की मदद से जनसामान्य को दिखाया गया। ऐसे ही एक प्रसंग में श्रीराम के अनन्य सेवक बजरंगबली संकटमोचक हनुमान से जुड़ी कथा भी बताई गई। मौके पर बड़ी तादाद में मौजूद श्रद्धालुओं को इन लम्हों को अपने मोबाइल कैमरे की मदद से सहेजते देखा गया।
अयोध्या में बीते करीब आठ वर्षों से आयोजित कराए जा रहे दीपोत्सव के दौरान तकनीक का बढ़चढ़ कर इस्तेमाल हो रहा है। अमावस्या की काली घनी रात से ठीक पहले श्रीराम जन्मभूमि के ऊपर ड्रोन की मदद से दीपावली और कई अन्य कलाकृतियां उकेरी गईं।
दीपावली के मौके पर विश्व रिकॉर्ड कायम किए जाने की मुहिम के साक्षी बनने देश और दुनिया के लोग पहुंचे। अयोध्याधाम पधारे विदेशी मेहमान भी ऐतिहासिक दीपोत्सव के साक्षी बने जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में 26 लाख से अधिक दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
सदियों पुरानी धर्म और सनातन संस्कृति की कथा से जुड़े प्रसंग पर आधारित पर्व दीपावली के मौके पर अयोध्या में त्रेतायुगीन घटना को साकार करने का हरसंभव प्रयास किया गया। इसी कड़ी में एक रथ पर भगवान श्रीराम, उनकी पत्नी माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण को 14 साल के कठोर वनवास के बाद अवध की पावन भूमि पर वापस लौटते भी दिखाया गया।