आज बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, जाने निफ्टी और सेंसेक्स का हाल

 आज बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, जाने निफ्टी और सेंसेक्स का हाल
मुंबई। आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सुबह-सुबह बढ़त दिखाई दी है। सेंसेक्स एक समय सीधे 250 अंकों की बढ़त के साथ 80,500 के पार चला गया तो वहीं निफ्टी भी सुबह 9.30 बजे तक 24,700 अंकों से ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों में कुछ गिरावट आई।
फिलहाल सेंसेक्स करीब 18 अंकों की बढ़त के साथ 80,383.33 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 8 अंकों की बढ़त के साथ 24,643.15 पर है।