खतरनाक चक्रवात तूफान रगासा आज चीनी तट से टकराएगा, ताइवान में 17 की मौत, 150 लापता
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 25, 2025
- 0
- 39
- 1 minute read
ताइपे। दुनिया का सबसे खतरनाक तूफान रगासा इस समय कई देशों में तबाही मचा रहा है। हांगकांग, ताइवान से लेकर चीन तक इसका असर दिखाई दे रहा है। वहीं आज इसके चीन के तट से टकराने की संभावना भी है। अब तक 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 124 लोग लापता हैं।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान रगासा ने पूर्वी एशियाई देशों में भारी बारिश तबाही मचाई, इसके चलते हांगकांग 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। उधर ताइवान में तूफान ने अब तक 17 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। तूफान के कारण आई बाढ़ के कारण भी कई हताहत हुए हैं। 124 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं इस तूफान के आज चीन के तट से टकराने की प्रबल संभावना भी है।
ग्वांगडोंग प्रांत के तट से टकराएगा रगासा
ताजा जानकारी के मुताबिक, ताइवान में भारी तबाही मचाने के बाद शक्तिशाली चक्रवात रगासा अब चीन की ओर बढ़ रहा है। रगासा आज दोपहर से देर शाम के बीच चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट से टकराएगा। यह हांगकांग से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में लैंडफॉल करेगा।
ताइवान में तूफान से भारी तबाही
मंगलवार को ताइवान के हुआलिएन काउंटी में लगातार भारी बारिश से एक झील का बांध टूट गया, जिससे पानी के तेज बहाव ने एक पुल को बहा दिया। वहीं गुआंगफू कस्बे में सड़कों पर पानी की तेज बहाव में कई गाड़ियां व घरों का सामान बह गए। इस कस्बे की 8450 की आबादी में से आधे से ज्यादा लोग ऊंची जगहों या अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर शरण लिए हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राहतकर्मी घर-घर जाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।