आज शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 204 अंक नीचे, निफ्टी 25100 फिसला
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 24, 2025
- 0
- 42
- 1 minute read
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच शेयर बाजार आज बुधवार 24 सितंबर को गिरावट में खुले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए H-1बी वीजा नियमों में बदलाव के चलते निवेशक सतर्क बने हुए हैं। साथ ही निवेशक अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के लिए कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते त्योहारी सीजन से जुड़ी उपभोग मांग में सुधार की संभावनाएं कमजोर पड़ सकती है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने मंगलवार को भी बिकवाली की। उन्होंने 3,551 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह सितंबर में भारत में उनकी किसी एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी बिकवाली रही।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटकर 81,917.65 पर खुला जबकि सुबह 9:20 बजे यह 257.47 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट लेकर 81,844.63 पर था। इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी गिरावट के साथ 25,108.75 पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट गहरा गई और सुबह 9:20 बजे यह 76.95 अंक या 0.31 फीसदी फिसलका 25,080 पर ट्रेड कर रहा था।
एशियाई बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। अमेरिकी बाजारों में नुकसान देखने को मिला जब फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ‘इक्विटी की कीमतें काफी ज्यादा वैल्यूएशन पर हैं। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे चल रहा था जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.35 प्रतिशत गिरा। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.45 प्रतिशत नीचे फिसला।
वॉल स्ट्रीट ने बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच थोड़ी राहत ली। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि ब्याज दरों में कटौती का रास्ता स्पष्ट नहीं है और यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.95 प्रतिशत गिरा, जबकि डॉव जोन्स लगभग 0.2 प्रतिशत बढ़ा।