नेपाल के बाद अब पेरू में जेन Z का गुस्सा फूटा, भ्रष्टाचार और पेंशन कानून के खिलाफ बगावत
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 22, 2025
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। नेपाल के बाद अब पेरू की सड़कों पर गूंजा जेन Z का गुस्सा, भ्रष्टाचार और पेंशन कानून के खिलाफ भड़की चिंगारी, घायल हुए पुलिसकर्मी, युवा बोले–अब बहुत हुआ!
जेन जी का बैनर, सोशल मीडिया पोस्ट्स, मीम्स और एक साथ जुट कर विरोध का तरीका बहुत कुछ एक जैसा! नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी ने चिंगारी भड़का दी थी, तो पेरू पिछले कुछ दिनों से सरकारी फरमान के कारण भीतर ही भीतर सुलग रहा था।
राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे के खिलाफ माहौल
राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे के खिलाफ माहौल बन गया था, ठीक वैसा ही जैसा नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ था। पेरू की राजधानी लीमा में सैकड़ों युवा 20 सितंबर 2025 को सड़कों पर उतरे। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से जेन जी, यानी नई पीढ़ी के युवाओं ने आयोजित किया। युवाओं का मुख्य उद्देश्य था ‘भ्रष्टाचार, आर्थिक असुरक्षा और पेंशन सुधार कानून’ के खिलाफ अपनी आवाज उठाना। ‘जेनरेशन जी’ नामक एक युवा समूह की ओर से आयोजित यह विरोध-प्रदर्शन, संगठित अपराध, सरकारी पदों पर भ्रष्टाचार और हाल ही में हुए पेंशन सुधार के खिलाफ पेरू में बढ़ते सामाजिक असंतोष का हिस्सा है।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 500 लोग शहर के सेंटर में एकत्र हुए थे।

इस विरोध का कारण आखिर है क्या?
दरअसल, हाल ही में पेरू की कांग्रेस ने निजी पेंशन फंड में बदलाव किया, जिससे युवाओं को डर है कि उनकी भविष्य की बचत असुरक्षित हो जाएगी। साथ ही, बढ़ती अपराध दर और सरकारी भ्रष्टाचार ने युवा वर्ग की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सहारे अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया और एक जगह इकट्ठे हो गए। असंतोष बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला।
आंसू गैस का इस्तेमाल
भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और इस हिंसक झड़प में करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। रेडियो स्टेशन एक्सिटोसा के अनुसार, उसके रिपोर्टर और एक कैमरामैन कथित तौर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से दागे गए छर्रों से घायल हो गए। नेपाल में भी इस महीने जेन जी के युवा कुछ ऐसे ही सक्रिय हुए, सरकार और संसद के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।