शिल्पा और पति राज कु्ंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, दोनों के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस
- राष्ट्रीय
Political Trust
- September 5, 2025
- 0
- 49
- 1 minute read

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा से जुड़ी ये एक बड़ी खबर है। 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
क्राइम ब्रांच ने जारी किया नोटिस
मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट नोटिस जारी किया है। दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है। उन्होंने बताया कि अदाकारा और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।
ऐसे जारी होता है लुक आउट नोटिस
लुकआउट नोटिस एक ऐसी व्यवस्था है जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकने या उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है, आमतौर पर एमीग्रेशन और सीमा नियंत्रण चौकियों को अलर्ट जारी करके।