म्यांमार के सैन्य प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मिले PM मोदी, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
- राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 1, 2025
- 0
- 29
- 1 minute read

तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के सैन्य प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। पीएम मोदी ने आगामी म्यांमार चुनावों की निष्पक्षता और सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई। भारत और म्यांमार के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन दोहराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के सैन्य प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। मोदी ने आगामी म्यांमार चुनावों की निष्पक्षता और सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। भारत ने म्यांमार के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन दोहराया और द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से सीमा सुरक्षा और विकास सहयोग पर चर्चा की गई। म्यांमार में जारी संघर्ष और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के सैन्य प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने म्यांमार में आने वाले चुनावों को निष्पक्ष और सभी पक्षों की भागीदारी वाले बनाए जाने की उम्मीद जताई। यह मुलाकात चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के अवसर पर हुई। जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत म्यांमार के नेतृत्व और स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है।
भारत-म्यांमार द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मोदी ने उम्मीद जताई कि म्यांमार में आने वाले चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी होंगे, जिनमें सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत म्यांमार के नेतृत्व में चलने वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है। केवल शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत और परामर्श ही एक ऐसा रास्ता है जिसपर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है। पीएम मोदी ने दोहराते हुए कहा कि भारत म्यांमार के साथ अपने रिश्तों को पड़ोसी प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिन्द-प्रशांत नीतियों के अंतर्गत खास महत्व देता है।