झारखंड में बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेन रद्द, रेल सेवाएं प्रभावित
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 9, 2025
- 0
- 116
- 1 minute read

जमशेदपुर। झारखंड के सेरीकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। बताया गया कि मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, आयरन से लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के कई डब्बे बगल वाले ट्रैक पर आ गए। इस वजह से विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई। दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा किस वजह से हुआ? रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
मरम्मत का काम चल रहा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारण चांडिल से अप और डाउन दोनों ट्रैक पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरम्मत का काम चल रहा है।
ये यात्री ट्रेनें रद्द
अधिकारी ने बताया कि कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों का या तो मार्ग बदल दिया गया है। कई को बीच में ही रोक दिया गया या रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।