आज लोकसभा में पेश होगा राष्ट्रीय खेल विधेयक, एसआईआर और एसएससी मुद्दे पर जोरदार बहस के आसार
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- August 4, 2025
- 0
- 52
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज लोकसभा में कई जरूरी विधेयक (बिल) पेश किए जाएंगे। इस दौरान खेल मंत्रालय की तरफ सभी की नजर रहेगी। खेल मंत्रालय आज दो महत्वपूर्ण बिलों लाएगा। इसमें पहला है- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, 2025- केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज लोकसभा में ‘राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025’ पेश करेंगे। इस बिल का उद्देश्य देश में खेलों का विकास और प्रचार करना, खिलाड़ियों की भलाई के लिए कदम उठाना, खेलों में ईमानदारी, पारदर्शिता और अच्छे शासन के सिद्धांत लागू करना, ओलंपिक और पैरालंपिक चार्टर का पालन सुनिश्चित करना और खिलाड़ियों और खेल संस्थानों से जुड़ी शिकायतों और विवादों को एकसमान और निष्पक्ष तरीके से सुलझाना शामिल है। यह बिल देश के खेल ढांचे में सुधार लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक, 2025
वहीं दूसरा विधेयक- खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग अधिनियम, 2022 में बदलाव से जुड़ा नया संशोधन बिल भी पेश करेंगे। इस बिल का मकसद डोपिंग (खिलाड़ियों की तरफ से प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल) पर नियंत्रण को और मजबूत करना है।
वहीं विपक्ष की तरफ से बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की जा रही है। जिसकी वजह से अभी तक संसद की कार्यवाही सुचारू तरीके नहीं चल सकी है। आज के दिन को लेकर बात करें, तो लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों की तरफ से कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद की तरफ से कार्य स्थगन का नोटिस दिया गया है।