प्रदेश में फहराए जाएंगे 4.6 करोड़ तिरंगे, गैंस एजेंसी और पेट्रोल पंप पर मिलेंगा तिरंगा झंडे
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- August 3, 2025
- 0
- 144
- 1 minute read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त के मौके पर इस साल चार करोड़ 60 लाख से अधिक तिरंगा झंडा फहारने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों केडीएम के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
एसपी गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह, उमंग और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस बार भी वृहद प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता से लोगों को फिर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत इस साल 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग व अन्य निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से झंडों का निर्माण कराएं।
पंचायत भवनों, जन सेवा केन्द्रों, राशन केन्द्रों, तहसील, विकास खंड, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, डाकघर आदि में वितरण की व्यवस्था कराई जाए। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए बाइक और साइकिल रैली, युवा परेड और सामुदायिक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएं। राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की चेतना के संदेश को मजबूत करने के लिए स्कूली बच्चों, युवाओं और सभी क्षेत्रों के नागरिकों को शामिल किया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली लाइटिंग, भित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव खादी व ग्रामोद्योग अनिल कुमार सागर, ग्राम्य विकास आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी, राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे।