मां वैष्णो देवी में भूस्खलन, बैटरी कार मार्ग बंद; धुंध के कारण हेली सेवा बाधित
- जम्मू कश्मीर पर्यटन मनोरंजन राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- August 1, 2025
- 0
- 143
- 1 minute read
कटरा। मां वैष्णो देवी देर रात हिमकोटी में भूस्खलन से मार्ग बाधित हुआ है। जिसे तुरंत साफ कर दिया गया। श्रद्धालु सुरक्षित रहे और यात्रा शुरू हो गई। हेली सेवा बादलों के कारण बाधित है। जबकि अन्य सेवाएं सुचारू हैं।
हिमकोटी में भूस्खलन से यात्रा बाधित
रात करीब 12 बजे बैटरी कार मार्ग के हिमकोटी क्षेत्र में एकाएक भूस्खलन हो गया। जिसके कारण मार्ग पर बने टिन शेड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जब हादसा हुआ तो उस समय श्रद्धालु श्रद्धा के साथ भवन की ओर आ जा रहे थे, गनीमत यह रही की गुजर रहे श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। भूस्खलन की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड प्रशासन में इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही स्थगित कर दी और मार्ग को बंद कर दिया।
इसी बीच जेसीबी मशीन के साथ ही श्राइन बोर्ड कर्मचारियों ने मार्ग को साफ किया और सुबह निरीक्षण के बाद करीब 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग खोल दिया गया। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में राहत की सांस ली। वीरवार को दिनभर श्रद्धालु जोश के साथ वैष्णो देवी की यात्रा करते नजर आए। दिनभर मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत पर घने बादलों का जमघट लगा रहा। जिसके कारण हेली सेवा स्थगित रही।
दूसरी ओर आसमान पर सूर्य देव तथा बादलों का लुका छुपी का खेल दिन भर जारी रहा। हालांकि, जिस तरह से मौसम के तेवर बने हुए हैं, जल्द ही श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को घोड़ा, पिट्ठू, पालकी आदि की सेवाओं के साथ ही बैटरी कार सेवा तथा मां वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाट के मध्य चलने वाली रोपवे केवल कार सेवा निरंतर उपलब्ध होते रही और श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान इन सेवाओं का लाभ उठाया।