ऑस्ट्रेलिया में किशोरों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध, इन प्लेटफॉर्म्स पर लगी पाबंदी?
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- July 31, 2025
- 0
- 156
- 1 minute read

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने यहां किशोरों के लिए सोशल मीडिया से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने यहां किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके दायरे में कई सोशल प्लेटफॉर्म्स को रखा जाएगा। प्रतिबंध कब से और कैसे लागू होंगे इसके बारे में यहां जाने।
ऑस्ट्रेलिया में किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इस साल की शुरुआत में अल्बनीज सरकार ने कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किशोरों की पहुंच से दूर करने का फैसला किया था। अब इन प्लेटफॉर्म्स में एक और नया नाम जुड़ गया है। इसे लेकर दुनियाभर में चर्चा भी शुरू हो गई है। जहां कुछ अधिकार संगठनों ने इसे नवयुवकों और युवतियों के साथ ज्यादती करार दिया है, तो वहीं कुछ और संगठनों ने इस फैसले की सराहना भी की है।
हालांकि, इस बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया सरकार किशोरों के लिए सोशल मीडिया से जुड़ा क्या फैसला ले रही है?
ऑस्ट्रेलियाई सरकार का फैसला, इससे क्या बदलेगा?
ऑस्ट्रेलिया की संसद में नवंबर 2024 में एक कानून पारित कराया गया था। इसके जरिए ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट, 2021 में संशोधन किया गया और 16 साल से कम उम्र के बच्चे-किशोरों के सोशल मीडिया प्रयोग पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया। पहले इस कानून के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सिर्फ कुछ सामग्री ही प्रतिबंधित थी। हालांकि, नए कानून के तहत बच्चों-किशोरों के लिए पूरे सोशल मीडिया पर ही पाबंदी रहेगी।
कानून के तहत अगर सोशल मीडिया कंपनियां 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अकाउंट बनाने से रोकने में असफल रहती हैं तो उन पर 5 करोड़ डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनियों को ऐसे सिस्टम बनाने का भी आदेश दिया गया, जिससे बच्चे उनके प्लेटफॉर्म पर अकाउंट ही न बना पाएं। हालांकि, ऐसी मैसेजिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को इस प्रतिबंध से दूर रखा गया है, जो कि स्वास्थ्य, शिक्षा के मकसद से काम कर रही हैं।