बारिश से अब तक उत्तराखंड-हिमाचल में 100 की मौत, कई राज्यों में बाढ़
- उत्तराखण्ड दिल्ली राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश
Political Trust
- July 21, 2025
- 0
- 318
- 1 minute read
New Delhi– मानसून देशभर में तबाही मचा रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में 100 लोगों की मौत बारिश से आई आपदा के कारण हुई है। राजस्थान, असम, बिहार समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जलभराव के कारण कई जगहों का संपर्क भी कट गया है। इस साल जल्दी आने वाला मानसून देश के कई हिस्सों के लिए आफत लेकर आया है। 20 जुलाई तक देशभर में भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें व्यापक जानमाल का नुकसान हुआ है। आगे भी मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में अब तक औसत से 6 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश सामान्य से 40 फीसदी तक अधिक रही तो कहीं अभी भी सामान्य से काफी कम है जिससे असमानता और संकट दोनों की स्थिति बनी हुई है।
इन जगहों पर भारी नुकसान
सबसे अधिक नुकसान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र और गुजरात में हुआ है। हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन, बादल फटने और मूसलधार बारिश से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं, 100 से अधिक लोगों की जान गई है और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। असम में ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों के उफान के कारण लाखों लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों विशेषकर कोल्हापुर, नासिक और सौराष्ट्र में भारी वर्षा और जलजमाव ने न केवल जनजीवन को ठप कर दिया है, बल्कि कृषि और बुनियादी ढांचे को भी व्यापक क्षति पहुंचाई है।