हरे निशान पर शुरू होने के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 80 अंकों की गिरावट
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 10, 2025
- 0
- 165
- 1 minute read

Political Trust
नई दिल्ली। आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार साथ हरे निशान पर खुलने के बाद फिसल गया। हालांकि, ट्रंप टैरिफ नीतियों और जून तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएल) आज अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 122 अंक की बढ़त लेकर 83,658.20 पर ओपन हुआ। हालांकि, कुछ ही देर में यह लाल निशान में फिसल गया। सुबह 9:28 बजे यह 51.59 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट लेकर 83,484.49 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। लेकिन ठोस ट्रिगर पॉइंट नहीं होने के चलते यह लाल निशान में फिसल गया। सुबह 9:29 बजे यह 20.15 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,455.95 पर चल रहा था।
इस बीच, घरेलू शेयर बाजार की चाल आज कई अहम फैक्टर्स से प्रभावित हो सकती है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति, फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक की मिनट्स, टीसीएस के तिमाही नतीजे, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और प्राइमरी मार्केट की हलचल शामिल हैं। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेत भी बाजार की दिशा तय करने में भूमिका निभाएंगे।
ग्लोबल मार्केट्स से क्या संकेत?
ग्लोबल मोर्चे पर बात करें तो एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। निवेशक अमेरिका और ब्राजील के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और अमेरिकी फेड के ब्याज दरों को लेकर दिए गए संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील से आयात पर टैरिफ 10% से बढ़ाकर 50% करने का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप ने इस फैसले को ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रही कार्रवाई से जोड़ते हुए इसे ‘प्रतिशोधात्मक कदम’ बताया है।