ऊपर दौड़ेगी मेट्रो नीचे फर्राटा भरेगें वाहन, जल्द शुरू होंगे दो डबल डेकर फ्लाईओवर
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 28, 2025
- 0
- 77
- 1 minute read

देश की राजधानी दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर पर इस वर्ष दो डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। यह दोनों फ्लाईओवर डबल-डेकर वायाडक्ट्स का हिस्सा हैं। यह फ्लाईओवर मेट्रो के साथ-साथ सड़क ट्रैफिक को भी बेहतर बनाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के मंत्री परवेश वर्मा ने हाल ही में इन दोनों परियोजनाओं की जानकारी मांगी और इन्हें इस साल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पहला डबल डेकर फ्लाईओवर यहां
इन दो परियोजनाओं में पहला भजनपुरा से यमुना विहार के बीच बन रहा है। यह मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। यह दिल्ली का पहला डबल-डेकर वायाडक्ट होगा, जिसमें ऊपर मेट्रो चलेगी और नीचे गाड़ियां चलेंगी। चार लेन वाला यह फ्लाईओवर लगभग तैयार है, लेकिन पेड़ होने की वजह से रोड से जुड़ने वाला रैंप बनना बाकी है।
मेट्रो फेज 4 में तीन डबल-डेकर
अधिकारी का कहना है कि यह काम जुलाई तक पूरा हो सकता है। यह परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और पीडब्ल्यूडी का जॉइंट वेंचर है, जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी। दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तहत तीन डबल-डेकर वायाडक्ट बनाए जा रहे हैं, और यह उनमें से एक है। ट्रेनें ऊपर के लेवल पर चलेंगी और नीचे रोड पर गाड़ियां चलती नजर आएंगी।
दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर
वहीं परियोजना की लागत बढ़ने के कारण रिवाइज़्ड बजट मांगा गया है, जिसे जल्दी ही मंजूरी मिल सकती है। वहीं दूसरा फ्लाईओवर आजादपुर से त्रिपोलिया गेट तक बनाया जा रहा है। यह करीब 2.2 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 2 लेन होंगी। यह मध्य और उत्तरी दिल्ली के बीच ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगा। यह भी डबल-डेकर वायाडक्ट का हिस्सा है, जो आजादपुर से रानी झांसी रोड इंटरसेक्शन तक बनेगा। यह फ्लाईओवर जीटी रोड पर रहने वाले लोगों जैसे डेरावाल नगर, विजय नगर, राणा प्रताप बाग आदि इलाकों को ट्रैफिक जाम से राहत देगा।
निर्माण कार्य में आ रही चुनौतियां
अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाएं भीड़भाड़ वाली जगहों पर हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान कई तरह की चुनौतियां हैं। कई तरह की अड़चनें हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा जल्द ही दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। मंत्री ने परियोजनाओं के निर्माण में आ रही प्रमुख अड़चनों के बारे में जानकारी मांगी है।