बारिश से पूर्वोत्तर राज्यों में हाहाकार, असर में बिगड़े हालात, गांवों में भरा पानी
- असम राष्ट्रीय
Political Trust
- June 2, 2025
- 0
- 55
- 1 minute read

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ी है। बाढ़ से सबसे अधिक हालात असम में खराब हैं। जहां पर 20 जिलों के 764 गांवों में पानी भरा हुआ है और चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। आपदा में दो लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक कछार और श्रीभूमि जिलों में दो लोगों की जान चली गई। यहां पर इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। प्राधिकरण ने कहा कि कि कछार सबसे अधिक प्रभावित है, जहां एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके बाद श्रीभूमि में 85,000 और नागांव में 62,000 लोग प्रभावित हैं। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 764 गांव जलमग्न हैं और असम में 3,524.38 हेक्टेयर फसल क्षेत्र नष्ट हो गया है।
12 जिलों में चल रहे 155 राहत शिविर
बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए राहत व बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत कई एजेंसियां लगी हैं। प्रशासन वर्तमान में 12 जिलों में 155 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र संचालित कर रहा है। 10,272 विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहा है। अफसरों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के बाढ़ पीड़ितों के बीच 1,090.08 क्विंटल चावल, 284.63 क्विंटल दाल, 952.76 क्विंटल नमक और 4,726.26 लीटर सरसों का तेल वितरित किया है।